बाइडन ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रण की घोषणा की, यूक्रेन में अभी सेना तैनात नहीं करेगा अमेरिका
Image Credit: Shortpedia
जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का सैन्य हमला अमेरिका की भविष्यवाणी के मुताबिक हो रहा है। हम अपने सैनिक यूक्रेन की सहायता के लिए अभी नहीं भेज रहे हैं। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा- अमेरिका नाटो के 'हर इंच' की रक्षा करेगा। नए प्रतिबंधों का एलान कर बाइडन बोले- रूसी ने बिना उकसावे के यूक्रेन पर हमला शुरू किया। पुतिन की आक्रामकता की कीमत रूस को चुकानी पड़ेगी।