बाइडन ने भारतवंशी अमेरिकी को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए एंबेसडर-एट-लार्ज नामित किया
Image Credit: hrxnewswire
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतवंशी अमेरिकी अटॉर्नी रशद हुसैन को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता का एंबेसडर-एट-लार्ज नामित किया। किसी महत्वपूर्ण पद के लिए नामित वह पहले मुस्लिम हैं। व्हाइट हाउस ने जानकारी दी। एंबेसडर-एट-लार्ज ऐसा राजदूत होता है जिसे विशेष जिम्मेदारियां दी जाती है लेकिन वह किसी खास देश के लिए नियुक्त नहीं होता है। वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सहयोग एवं वैश्विक भागीदारी के लिए निदेशक हैं।