बाइडन ने चेताया- अमेरिकी कंपनियों पर रूस कर सकता है साइबर हमला
Image Credit: Shortpedia
जो बाइडन ने रूसी साइबर हमले को लेकर अमेरिकी कंपनियों को चेताते हुए कहा कि अमेरिकी कंपनियां तुरंत बचाव के लिए तैयार रहें। अगर कंपनियों ने पहले से साइबर हमले से बचने क लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए, तो मैं निजी क्षेत्र के भागीदारों से साइबर सुरक्षा को तुरंत सख्त करने का आग्रह करता हूं। बाइडन ने कहा कि रूसी सरकार संभावित साइबर हमले के लिए विकल्प तलाश रही है।