भीषण जंग के बीच विदेश मंत्रालय का बड़ा फैसला, यूक्रेन से अपना दूतावास हटाएगा भारत
Image Credit: zee news
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान विदेश मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में मौजूद अपने दूतावास को पोलैंड में शिफ्ट करने की घोषणा की है. विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि देश के पश्चिमी भागों में हमलों सहित यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा.