अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति सालेह का बड़ा बयान, कहा- तालिबान के आगे कभी नहीं झुकूंगा
Image Credit: Newsbyte
तालिबान ने अफगानिस्तान के अधिकतर इलाकों पर कब्जा कर लिया है और वहां अब सत्ता हस्तांतरण पर चर्चा चल रही है। इसी बीच अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने कहा कि वह किसी भी सूरत में तालिबान के सामने कभी नहीं झुकेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकी समूह का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब तालिबान ने पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर चले गए हैं।