राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चीन ने दिल्ली जितने क्षेत्र की भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है
Image Credit: Twitter
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां कहा कि चीन हमारे देश में घुसपैठ कर रहा है और लगभग दिल्ली जितने क्षेत्र पर उन्होंने कब्जा कर लिया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के लाखों किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को दरकिनार करते हुए केंद्र सरकार पर क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.