उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
Image Credit: Newsbyte
उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। 75 सीटों के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी के हिस्से में पांच, राष्ट्रीय लोकदल, जनसत्ता दल और एक निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में एक-एक सीटें आई हैं। भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को इसका श्रेय दिया है।