बिहार चुनाव: शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव ने थामा कांग्रेस का हाथ
Image Credit: Shortpedia
लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उन्हें कांग्रेस में शामिल करवाया। जानकारी के मुताबिक वह बिहार चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकती हैं। बता दें बिहार में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने फिलहाल कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।