भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने लिया राजनीति से संन्यास, फेसबुक पोस्ट के जरिए किया ऐलान
Image Credit: Newsbyte
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद केंद्रीय मंत्रीमंडल से हटाए गए आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीति छोड़ने की घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि वह सिर्फ भाजपा को पसंद करते हैं और अन्य किसी पार्टी में शामिल होने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने इस फैसले के पीछे मंत्रिमंडल से हटाए जाने को भी कारण बताया है।