साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में मिली जगह
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को हाल ही में रक्षा मंत्रालय की कमेटी में जगह मिली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली 21 सदस्यीय समिति में प्रज्ञा को नामित किया गया है। अभी साध्वी प्रज्ञा पर गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) एक्ट के तहत कई मामलों में मुकदमा चल रहा है। साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा चुनाव में दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को हराया था।