बीजेपी सांसद रंजीता कोली की कार पर हमला, सरकार पर लगाया था ये आरोप
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान के भरतपुर से बीजेपी सांसद रंजीता कोली की कार पर कथित तौर पर हमला किया गया। करीब 6 लोगों ने कार पर हमला किया। पत्थरबाजी भी की। देर रात साढ़े 11 बजे रंजीता कोली एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करके घर लौट रही थीं। रंजीता ने प्रदेश सरकार पर कोरोना आंकड़ें छुपाने का आरोप लगाया था। रंजीता कोली को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।