सांसद नवनीत कौर राणा का जाति प्रमाण पत्र बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया निरस्त
Image Credit: PTI
महाराष्ट्र के अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत कौर राणा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। बॉम्बे हाईकोर्ट से उन्हें बड़ा झटका मिला है। अदालत ने मंगलवार को सांसद के जाति प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने नवनीत राणा पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। शिवसेना के पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल ने उनके खिलाफ हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की।