अमेरिका महामारी से लड़ने में करे भारत की हर संभव मदद, दे वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक- ब्रेड वेन्सट्रप
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य ब्रेड वेन्स्ट्रप ने अपील की है कि भारत को कोरोना महामारी पर विजय पाने के लिए वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक दी जानी चाहिए। जहां भी हमारी सख्त जरूरत है, हम कोविड वैक्सीन की सप्लाई कर उनकी मदद करें। बकौल वेन्स्ट्रप, भारत अमेरिका का करीबी रणनीतिक साझेदार है। इसलिए अमेरिका को भारत की महामारी से लड़ने में हर संभव मदद करनी चाहिए।