कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में ब्राजीली राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर लगा जुर्माना
Image Credit: Newsbyte
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर महामारी से बचाव के नियमों का पालन न करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है। बोल्सोनारो ने देश के उत्तर पूर्वी राज्य मारान्हाओ में कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन किया बिना एक आयोजन में हिस्सा लिया था। इस पर राज्य के गवर्नर फ्लेवियो डिनो ने कहा कि राष्ट्रपति पर जुर्माना लगना चाहिए। कानून हर किसी के लिए एक समान है।