यूपी चुनाव के लिए बीएसपी ने की 8 उम्मीदवारों की घोषणा
Image Credit: Shortpedia
बीएसपी ने यूपी चुनाव के लिए बीती रात 8 उम्मीदवारों की घोषणा की। जिसमें फिरोजाबाद से साजिया हसन, सिरसागंज से पंकज मिश्रा, फर्रूखाबाद की अमृतपुर से अमित कुमार सिंह उर्फ राहुल कुशवाहा, भोजपुर से आलोक वर्मा, औरैया की विधूना सीट से गौरव सिंह, कानपुर देहात के भोगनीपुर से जुनैद खान, कानपुर नगर की आर्यनगर सीट से डॉ. आदित्य जायसवाल, महोबा की चरखारी सीट से विनोद कुमार राजपूत को टिकट मिला।