उपचुनाव नतीजे: हिमाचल में बीजेपी को तगड़ा झटका, कांग्रेस 4 में से 3 सीटों पर आगे
Image Credit: Amar Ujala
हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा और अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह बढ़त बनाए हैं जबकि बीजेपी प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर पीछे चल रहे हैं। विधानसभा सीटों पर बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है और तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी काफी आगे चल रहे हैं और महज एक सीट पर बीजेपी आगे है।