कैबिनेट विस्तार: 15 कैबिनेट मंत्रियों समेत 43 ने ली शपथ, कई बड़े चेहरों की छुट्टी
Image Credit: Newsbyte
आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो गया और 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें सात नेता ऐसे रहे जिनके मंत्रालय में फेरबदल की गई है, वहीं 36 नए चेहरे हैं। 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली, वहीं बाकी नेता राज्य मंत्री बनाए गए हैं। ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार है और पिछले कई दिनों से इस पर मंथन किया जा रहा था।