कलकत्ता हाई कोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार, कहा- नियम लागू कराने में रहा विफल
Image Credit: Newsbyte
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को फटकार लगाई है। कोर्ट ने राजनीतिक दलों के प्रचार और मतदान के दौरान कोरोना से बचाव के नियमों के उल्लंघन के मामलों में उचित कार्रवाई न करने के कारण आयोग के अधिकारियों को फटकारा है। हाई कोर्ट ने गुरुवार को छठे चरण के मतदान के दिन इस मामले में सुनवाई की थी।