2019 ईस्टर संडे आतंकी हमला मामला: श्रीलंकाई सुप्रीम कोर्ट के सामने कैथोलिक पादरियों का प्रदर्शन
Image Credit: Janta Se Rishta
सोमवार को कैथोलिक पादरियों ने 2019 में ईस्टर संडे आतंकी हमले में श्रीलंकाई स्टेट इंटेलीजेंस एजेंसी के संलिप्त रहने का आरोप लगाने वाले अपने साथी के समर्थन में श्रीलंकाई सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रदर्शन किया। आरोप लगाने वाले पादरी ने गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए शीर्ष कोर्ट में बुनियादी अधिकार को लेकर याचिका दाखिल कराई है। बता दें पिछले महीने फादर क्रिल जैमिनी को सीआईडी ने समन किया था।