CBI ने मेहुल चोकसी के खिलाफ दाखिल की अतिरिक्त चार्जशीट, लगाए सुबूत मिटाने के आरोप
Image Credit: Newsbyte
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने डोमिनिका से भारत प्रत्यर्पण से बचने की जुगत में लगे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का आरोपी और भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को बड़ा झटका दिया है। CBI ने गत 10 जून को PNB घोटाले के मामले में चोकसी और अन्य 21 लोगों के खिलाफ अतिरिक्त चार्जशीट दाखिल की है। इसमें चोकसी के खिलाफ पहली बार मामले से जुड़े अहम सुबूत मिटाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।