दिल्ली सरकार के DTC बस खरीद सौदे की जांच करेगी CBI, केंद्र सरकार ने दिया आदेश
Image Credit: Newsbyte
केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो से दिल्ली सरकार के 1,000 AC बस खरीद के सौदे की जांच करने को कहा है। उप राज्यपाल अनिल बैजल द्वारा गठित एक तीन सदस्यीय पैनल की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। मामले में पलटवार करते हुए दिल्ली सरकार ने कहा है कि केंद्र सरकार उसे परेशान कर रही है और मामले में उसे पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है।