PM Modi समेत अन्य राजनीति जगत की हस्तियों ने ऋषि कपूर के निधन पर जताया शोक
Image Credit: Twitter
आज सुबह 8:45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। पीएम मोदी ने लिखा, 'बहुआयामी, प्रिय और जीवंत। ये ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे। मैं उनसे बातचीत को याद करूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति। अमिताभ ने लिखा, 'वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।'