केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की, RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य
Image Credit: indian express
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है और वैक्सीनेशन अभियान भी तेज गति से चल रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार ने बाहरी देशों से संक्रमण के नए वेरिएंटों को आने से रोकने के लिए बुधवार को बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए संशोधित गाइडलाइंस जारी की है। जिसके तहत भारत आने वाले सभी यात्रियों को RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। यह व्यवस्था 25 अक्टूबर से लागू होगी।