पेगासस मामला: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा दाखिल करने से इनकार, सीजेआई नाराज
Image Credit: Shortpedia
पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा कि सरकार इस मामले में हलफनामा दाखिल नहीं करेगी। यह पब्लिक डोमेन का मामला नहीं है। सीजेआई ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हमें जानना है कि क्या कोई भी स्पाईवेयर का इस्तेमाल कर सकता है? क्या इसका इस्तेमाल सरकार ने किया? क्या यह कानूनी तरीके से हुआ? सरकार अगर हलफनामा दाखिल नहीं करती तो हमें आदेश पारित करना पड़ेगा।