बाढ़ की वजह से चंद्रबाबू नायडू को मकान खाली करने का नोटिस
Image Credit: Shortpedia
आंध्रप्रदेश की कृष्णा नदी में बाढ़ के चलते, वहां के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को उनका किराए का घर खाली करने का नोटिस भेजा गया है। वर्तमान में नायडू अमरावती में कृष्णा नदी के किनारे स्थित रिवरफ्रंट हाउस में किराए पर रह रहे हैं। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि यह नोटिस चंद्रबाबू नायडू को उनके घर से बाहर निकालने की एक चाल है।