उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद से इस्तीफा दिया
Image Credit: Facebook
हालिया उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा है। बेबी रानी मौर्य को यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें हैं। उनके बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ने की भी चर्चा चल रही है।