मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिया तीन सूत्रीय फार्मूला
Image Credit: shortpedia
दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में इजाफा होने लगा है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने के कारण शहर में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। ऐसे में लोगों के सहयोग से दिल्ली के प्रदूषण को कम करना है ताकि सभी की सेहत ठीक रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों को तीन सूत्रीय फार्मूले देकर पालन करने की अपील की।