विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ही होंगे पार्टी का चेहरा
Image Credit: Shortpedia
पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच पार्टी हाईकमान ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ही पार्टी का चेहरा होंगे। इस समय पंजाब में कैप्टन के अलावा कोई और नेता अकेले दम पर कांग्रेस को सत्ता के सिंहासन तक भी नहीं पहुंचा सकता है। हालांकि, इस पर नाराज खेमे की क्या प्रतिक्रिया होगी, यह तो आने वाले समय पर ही पता चलेगा।