स्टाफ कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर होम क्वारंटाइन हुए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा
Image Credit: shortpedia
भारत में हर नए दिन के साथ कोरोना वायरस से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। यही कारण है कि शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 7,93,802 पर पहुंच गई है। इसी तरह कर्नाटक में भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के स्टॉफ के तीन कर्मचारियों में कोरोना वायरस के सक्रमण की पुष्टि हो गई। इसके बाद मुख्यमंत्री होम क्वारंटाइन में चले गए हैं।