मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी और शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात
Image Credit: ANI
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। चुनावी जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच उत्तर प्रदेश को लेकर रणनीतिक और राजनीतिक चर्चा हुई। दोनों नेता प्रदेश के भविष्य की रूपरेखा पर भी चर्चा की।