यूपी-बिहार और एमपी में बच्चे हो रहें बीमार, कई की मौत, सैकड़ों अस्पताल में भर्ती
Image Credit: economic times
देश के कई राज्यों में मानसून के साथ ही बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया. उत्तर प्रदेश,बिहार और मध्य प्रदेश में तो यह बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा है. आंकड़ों पर गौर करें तो बच्चे इसकी जद में तेजी से आ रहे है. सबसे ज्यादा स्थिति यूपी के फिरोजाबाद में खराब है, जहां बुखार और डेंगू से अब तक कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई है, इनमें ज्यादातर बच्चे हैं.