कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फंड से मिलेगी 10 लाख की सहायता
Image Credit: shortpedia
देश में चल रही कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने सैकड़ों बच्चों को अनाथ कर दिया है। इसी को लेकर अब केंद्र सरकार उनकी मदद के लिए आगे आई है। सरकार ने अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फंड के जरिए 'पीएम-केयर्स फॉर चिल्ड्रन' योजना संचालित करने का निर्णय किया है। इसमें अनाथ हुए बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक स्टाइपेंड और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपये भुगतान दिया जाएगा।