सीएम अशोक गहलोत ने कहा- बजट की 87 प्रतिशत घोषणाएं पूरी, साकार हुआ सुशासन का मूल मंत्र
Image Credit: shortpedia
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर बजट की 87 प्रतिशत घोषणाएं पूरी होने का दावा करते हुए कहा कि राज्य में सुशासन देने का राज्य सरकार का मूल मंत्र पूरा हुआ है. गहलोत ने यहां मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्य के लिए 13,195 करोड़ रुपए की लागत वाले 2512 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया.