चीन ने सोशल मीडिया पर भारत में जलती चिताओं का उड़ाया मजाक, अब दुनियाभर में हुई किरकिरी
Image Credit: Bloomberg
चीन ने भारत का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया। हालिया एक पोस्ट में चीन द्वारा अंतरिक्ष केन्द्र के मुख्य माड्यूल को लॉन्च करने का दृश्य दिखाया गया। जिसमें रॉकेट से निकलती आग दिखी। पोस्ट के दूसरे हिस्से में भारत के श्मसानों में जलती चिताएं दिखीं। पोस्ट में लिखा था, "चीन एक आग जलाते हुए बनाम भारत एक आग जलाते हुए।" विरोध के आगे चीन को ये पोस्ट तुरंत हटाना पड़ा।