चीन ने गलवान घाटी को अपना बताते हुए भारत पर जबरन सड़के बनाने का लगाया झूठा आरोप
Image Credit: Shortpedia
चीन पिछले चार दिनों में 5 बार गलवान घाटी को अपना बता चुका है। शुक्रवार देर रात चीनी विदेश मंत्रालय ने गलवान घाटी को चीन का हिस्सा बताते हुए भारत पर जबरन सड़के और पुल बनाने का आरोप लगाया। साथ ही हालिया 15 जून की घटना के लिए भी भारतीय सैनिकों को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि भारत ने अपनी सभी सीमाओं को अलर्ट पर रखा है और सेनाओं को पूरी छूट दी है।