चीन ने जताई उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अरुणाचल दौरे पर आपत्ति, भारत ने दिया करारा जवाब
Image Credit: Newsbyte
चीन ने भारतीय उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर आपत्ति जताई है और कहा है कि वह किसी भी भारतीय नेता के राज्य का दौरा करने के खिलाफ है क्योंकि वह इसे भारत का अंग नहीं मानता है। भारत ने भी मामले में उसे करारा जवाब देते हुए कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और भारतीय नेता समय-समय पर देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां का दौरा करते रहते हैं।