अमेरिका से व्यापार युद्ध के लिए चीन तैयार, अमेरिकी सामानों पर बढ़ सकता है टैरिफ शुल्क
Image Credit: Flickr
वैश्विक स्तर पर चीन और अमेरिका के बीच संबंध अधिक मैत्रीपूर्ण नहीं है. इसका असर तब दिखाई दिया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 60 अरब डॉलर का व्यापार शुल्क लगा दिया. जिसके विरोध में चीन ने भी अमेरिका को यूएस पोर्क,एल्यूमीनियम जैसे अन्य सामानों पर टैरिफ शुल्क बढ़ाने की चेतावनी दी है. चीन दूतावास का कहना कि अमेरिका द्वारा व्यापार युद्ध शुरू करने की कोशिश की जा रही है ऐसे में चीन भी स्वयं के बचाव में पीछे नहीं हटेगा.