भारत संग सीमा विवाद में अमेरिका की मध्यस्थता वाली बात पर चीन का आया रिएक्शन
Image Credit: Shortpedia
भारत और चीन के बीच जोर पकड़ रहे सीमा विवाद को खत्म करने के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता करने की बात कही। जिसके बाद चीन के सरकारी मीडिया ने गुरूवार को कहा कि चीन और भारत को वर्तमान में सीमा पर जारी टकराव खत्म करने के लिए अमेरिका की मदद की जरूरत नहीं। डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीमा विवाद सुलझाने की बात ट्वीट के जरिए कही थी।