चीनी बंदरगाहों पर फंसे दो भारतीय जहाज, चीन बोला- भारत से बिगडे़ रिश्ते जिम्मेदार नहीं
Image Credit: Shortpedia
चीनी बंदरगाहों पर दो भारतीय जहाज फंसने के लिए भारत से बिगडे़ रिश्ते जिम्मेदार नहीं हैं। चीन ने ये स्पष्टीकरण दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बल्क कार्गो जहाज एमवी जग आनंद 13 जून से चीन के हेबेई प्रांत में जिंगतांग बंदरगाह के पास फंसा है। जहाज में 23 भारतीय सवार हैं। वहीं दूसरा जहाज एमवी अनस्टासिया 20 सितंबर से चीन के चाओफेइदियां बंदरगाह के पास फंसा है। इसमें 16 भारतीय नागरिक भी हैं।