चीनी राजदूत का बयान: गलवान घटना दुर्भाग्यपूर्ण, समृद्धशाली इतिहास इसे नजरअंदाज करेगा
Image Credit: Shortpedia
भारत संग पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुए चीन के संघर्ष को लेकर अब चीनी राजदूत सुन वेदोंग ने बयान दिया है कि, 'गलवान की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। समृद्धशाली इतिहास इसे नजरअंदाज करेगा। अब हम बिगड़े रिश्तों को ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं। यह इतिहास के परिप्रेक्ष्य से एक संक्षिप्त क्षण है।' वेदोंग के मुताबिक, भारत-चीन के पास संबंधों को संभालने की समझदारी और क्षमता है।