अमेरिका में चीनी राजदूत का दावा, कहा- रूस को अब तक नहीं भेजे हथियार
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में चीनी राजदूत किन गैंग ने कहा कि उनके देश ने यूक्रेन में इस्तेमाल के लिए रूस को हथियार नहीं भेजे। गैंग बोले, यह एक गलत सूचना है कि चीन रूस को सैन्य सहायता दे रहा है। हम इसे खारिज करते हैं। इसके बजाय, चीन खाना, दवाईयां, सोने के लिए बिस्तर, बच्चों के खाने का सामान, भेज रहा है, किसी भी पार्टी को हथियार और बारूद नहीं भेज रहा।