नेपाली स्कूली पाठ्यक्रम में भारतीय भूक्षेत्र पर दावा, विवादित नक्शा शामिल
Image Credit: Shortpedia
नेपाल की माध्यमिक शिक्षा की पुस्तक में भारतीय भूक्षेत्र पर दावा बताया गया। इसमें विवादित नक्शा भी शामिल है। ओली सरकार नेपाल के 1 और 2 रुपए के सिक्कों पर भी नया नक्शा अंकित करने वाली है। नए नक्शे में भारत के हिस्से वाले लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को नेपाल का भूभाग बताया गया है। भारत के कड़े विरोध पर दोनों देशों के संबंधों में खटास पैदा हो गई है।