ग्रेटा थनबर्ग भी हुईं थीं कोरोना से संक्रमित, अलग फ्लैट में खुद को किया था आइसोलेट
Image Credit: Shortpedia
पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को भी कोरोना संक्रमण हुआ था। फिलहाल वो ठीक हैं और स्वीडन के अपने घर में आराम कर रही हैं। बकौल थनबर्ग जब वो सेंट्रल यूरोप के दौरे पर थीं, तब वो संक्रमित हुईं थीं। इसके बाद जब वे स्वीडन वापस लौटीं तो उन्होंने एक फ्लैट किराए पर लिया और खुद को आइसोलेशन में रखा। हालांकि अब वे इस बीमारी से तेजी से उबर रही हैं।