अफगानिस्तान के हालातों पर पीएम मोदी के उच्च स्तरीय समूह की निगेहबानी
Image Credit: YouTube
अफगानिस्तान के हालातों पर भारत का उच्च स्तरीय समूह नजर रख रहा है। फिलहाल वहां फंसे भारतीयों और अफगान अल्पसंख्यकों को निकालने की प्राथमिकता तय हुई। प्रधानमंत्री ने तालिबान के नियंत्रण के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और कुछ आला अधिकारियों का उच्च स्तरीय समूह गठित किया था। समूह इसके बाद से अफगानिस्तान की तेजी से बदल रही परिस्थितियों पर रोजाना बैठक कर रहा है।