PMO की ही तरह महाराष्ट्र में बनेगा CMO, आदित्य को मिलेगी जिम्मेदारी
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र में आज 36 मंत्री शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे भी कैबिनेट में शामिल होंगे। आदित्य को CMO विभाग मिल सकता है। दरअसल, PMO की ही तरह महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने CMO बनाने का मन बनाया है। इस विभाग की जिम्मेदारी आदित्य ठाकरे को मिलेगी, ताकि भविष्य में बड़े रोल के लिए आदित्य को अभी से तैयार किया जा सके।