प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, 11 बजे पीएम मोदी से होगी मुलाकात
Image Credit: Shortpedia
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले सीएम योगी शुक्रवार को 10.30 बजे के करीब यूपी सदन से प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हो गए। वह शुक्रवार को 11 बजे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सीएम योगी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करेंगे।