सीएम योगी ने लखीमपुर खीरी घटना पर जताया दुख, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन
Image Credit: Shortpedia
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मौके पर शासन द्वारा अपर मुख्य सचिव नियुक्ति, कार्मिक एवं कृषि, ए.डी.जी. कानून-व्यवस्था, आयुक्त लखनऊ तथा आई.जी. लखनऊ मौजूद हैं तथा स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रहे हैं। घटना में लिप्त जो भी जिम्मेदार होगा, सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। क्षेत्र के सभी लोग शांति बनाए रखें।