सीएम योगी ने अमित शाह की मौजूदगी में किया गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से नामांकन
Image Credit: Twitter
कल सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से नामांकन किया। योगी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। वो पैदल ही अमित शाह और धर्मेन्द्र प्रधान संग गोरखपुर कलेक्ट्रेट नामांकन-पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। उन्होंने दो सेट में पर्चा भरा है। इस दौरान सुरक्षा के कड़ेे इंतजाम थे। अमित शाह का इस दौरान पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।