सीएम योगी ने पीएम को भेंट किया अंगवस्त्र और लोगों को किया संबोधित
Image Credit: Twitter
सीएम योगी ने मंच पर पीएम मोदी को अंग वस्त्र भेंट किया। इससे पहले सीएम योगी ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। सीएम योगी ने कू पर कहा कि विकास के नए क्षितिज पर गोरखपुर, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शिव अवतारी महायोगी बाबा गोरखनाथ जी की तपोभूमि गोरखपुर में लगभग ₹10,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न लोक-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं को लोकार्पित कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।