आज से गोरखपुर से पोलियो अभियान की शुरुआत करेंगे सीएम योगी
Image Credit: Shortpedia
आज से यूपी में पोलियो अभियान शुरू होगा। इसके तहत 3.40 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। अभियान की शुरुआत सीएम योगी गोरखपुर से करेंगे। रविवार को 1.40 लाख बूथों पर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी जिला टीकाकरण प्रभारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएगी।